भिलाई की पत्रिका न्यूज़:कांकेर. जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत प्रकाश में आई है जहा जिले के कोयलीबेड़ा के अंतर्गतआने वाले गाँव गोमे गांव में नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर ग्रामीण युवकों को जनअदालत में सजा देने की बात बोली है | गोमा गांव में नक्सलियों ने जनसुनवाई कर हत्या करने की बात पर चर्चा की है|मृतक युवक का नाम अमर सिंह उईका बताया जा रहा है. इस जगह पर नक्सलियों ने एक पोस्टर भी लगाया है. रावघाट एरिया समिति ने हत्या की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने कहा कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद नक्सली और अधिक सक्रिय हो गए हैं|
दोनों
चरण के चुनाव के बाद नक्सली लगभग हर दिन कोई न कोई घटना को अंजाम दे रहे हैं.
मंगलवार को कांकेर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया | नक्सलियों ने ग्रामीण पर डीआरजी
मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी. नक्सली घटना कोयलीबेड़ा जिले के गोमे
गांव में हुई. जहां नक्सलियों ने ग्रामीणों पर सार्वजनिक जनअदालत चलाकर हत्या करने की बात कही. मृतक युवक का नाम
अमर सिंह उईका बताया जा रहा है. युवक की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली रावघाट
जिला समिति ने घटनास्थल पर एक बैनर भी फेंका। इसमें कहा गया है कि अमर सिंह उईका
ने डीआरजी को हमारे नक्सली साथियों के
बारे में जानकारी दी जिसके कारण हमारे दो साथी नक्सली मारे गये. स्थिति पर टिप्पणी
करते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा कि जानकारी मिली चुकी है. जांच चल
रही है|

