भिलाई की पत्रिका न्यूज़: भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र छावनी में एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आगजनी की घटना हो गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की|कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. हम बात कर रहे हैं जामुल थाना क्षेत्र की।
जानकारी के मुताबिक, छावनी स्थित संतोष फर्नीचर में देर रात्रि करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग में कई करोडो की लकड़ी जल गयी। जिससे कारोबारी का भारी नुकसान हो गया है|आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है. आग लगने का मुख्य कारण अज्ञात है|पुलिस द्वारा मामले की पतासाजी की जा रही है|

