युवती का सिर और धड़ अलग हुआ कंकाल मिला, एक महीने पहले लापता हुई थी नर्सिंग छात्रा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अमृतधारा जलप्रपात के पास जंगल में शुक्रवार को युवती का कंकाल मिला। जिनमे सिर और धड़ अलग-अलग मिले। मृतक लड़की की पहचान एक नर्सिंग छात्रा के रूप में की गई है, जो एक महीने पहले केल्हारी थाना क्षेत्र से लापता हो गई थी|



पास में मिले कपड़े, जूते और अन्य सामान से उसकी पहचान सुष्मिता खलखो के रूप में की गयी है| परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट केल्हारी थाने में दर्ज करायी गयी थी|पुलिस ने इस मामले में कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोड़ी थाना अंतर्गत नागपुर पुलिस चौकी को शुक्रवार को ग्रामीणों से अमृतधारा जलप्रपात से लगे जंगल में एक लड़की का नर कंकाल मिलने की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार नागपुर चौकी प्रभारी दिनेश चौहान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

 

जानकारी के मुताबिक केल्हारी थाना प्रभारी सुनील तिवारी लापता युवती सुस्मिता खलखो के पिता जेरोम खल्हो और परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे|पोड़ी थाना प्रभारी कमलेश पांडे की टीम और अंबिकापुर फॉरेंसिक एक्सपर्ट एस.के. भी मौके पर पहुंचे|

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती की मौत का कारण साफ हो जाएगा। पुलिस जांच में पता चला कि सुस्मिता खलखो अंबिकापुर नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। केल्हारी निवासी रोहित बैक उससे प्रेम करता था। यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की रोहित बेक से प्यार करती थी या नहीं।

घटना स्थल अमृतधारा जलप्रपात से लगभग 3 किलोमीटर अंदर स्थित है। घटना स्थल अमृतधारा जलप्रपात तक पहुंच मार्ग से लगभग एक किलोमीटर दूर है। पुलिस संदिग्ध रोहित बैक से पूछताछ कर रही है|शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है व जाँच पड़ताल जारी है|