खुर्सीपार में घरेलु कचरे के विवाद में माँ-पिता व भाई बहन ने अपनी ही बेटी को पीटा ,पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:खुर्सीपार में घरेलू कचरे फेंकने के नाम पर हुए विवाद में, बहस के बाद लड़की पर उसके माता-पिता और भाई-बहनों ने हमला किया। पिटाई के परिणामस्वरूप इस लड़की के गाल, आंखों के पास और गर्दन पर चोट आई है. इस घटना के बाद लड़की ने खुर्सीपार पुलिस स्टेशन जाकर अपने परिवार की शिकायत दर्ज करवाई|

पुलिस के मुताबिक खुर्सीपार, एकता नगर जोन 2 केएलसी निवासी आरती ने बताया कि सुबह 6 बजे उनकी बहन सुनैना शर्मा, मां ज्ञानमती शर्मा, पिता रामरूप शर्मा और बड़ा भाई अंकित हमारी तरफ आए और कूड़ा फैकने की बात पर लड़ाई करना शुरू कर दिया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

  सभी ने मिलकर जान से मारने की धमकी दी और सुनैना व ज्ञानमती ने मुक्कों से, रामरूप ने डंडे से और अंकित ने पेचकस के पिछले हिस्से से मारा। पड़ोस में रहने वाले आशीष मांजी और सुंदर ने  पड़ोसी होने के नाते हस्तक्षेप किया और उन्हें लड़ाई से अलग कर दिया। चारों के विरुद्ध मामले  में धारा 294, 323, 34 और 506 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।