होटल रूम से बाहर नहीं निकलने पर होटल प्रबंधन को हुआ शक दरवाजा तोड़ कर देखा तो मिला प्रेमी युगल का शव.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में युवक-युवती की लाश मिली है |आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या की होगी. दोनों कटनी के रहने वाले हैं। पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हमीदिया रोड स्थित होटल बंजारा में बुधवार देर शाम होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि एक युवक और युवती वहां ठहरे थे, लेकिन होटल के कमरे से बाहर नहीं निकले. किसी अप्रत्याशित घटना को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई|

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो लड़की का शव लटक रहा था और युवक का शव बिस्तर पर पड़ा था और उसके गले में फंदा भी बंधा हुआ था. पुलिस ने आत्महत्या का कारण जानने के लिए जगह की तलाश की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

मृतकों के पास से मिले पहचान पत्र के मुताबिक दोनों कटनी के रहने वाले थे। लड़के का नाम मनीष चक्रवर्ती और लड़की का नाम किरण केवट है। दोनों की उम्र 19 से 22 साल के बीच है. दोनों ने आत्महत्या क्यों की यह अज्ञात है।