भिलाई के खुर्सीपार में युवक को पसंद का सिगरेट नहीं मिलने पर दुकानदार से की मारपीट व तोड़फोड़,जान से मारने की भी धमकी दी,जुर्म दर्ज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़:भिलाई के खुर्सीपार में एक युवक ने एक दुकान जाकर दुकानदार से अपने पसंद की सिगरेट माँगी। संयोग से, स्टोर में ऐसी कोई सिगरेट नहीं थी, जिसके बाद स्टोर मालिक ने कहा कि यह गलत ब्रांड है। यह सुनते ही युवक का गुस्सा और बढ़ गया, वह पहले से ही शराब और अपनी पसंदीदा सिगरेट ना पाने के कारण क्रोधित होकर उसने स्टोर के मालिक को अपशब्द बोलना शुरू कर दिया|




और दूकान का सामान फेकने लगा और तोड़ फोड़ की व उसे जान से मारने की भी धमकी दी |आसपास के लोगों ने मना किया तो शराबी ने उन्हें धमकाया और वहां से हटने को कहा खुर्सीपार पुलिस के अनुसार  शहीद वीर नारायण नगर राम्हेपुर स्कूल के पास खुर्सीपार निवासी धर्मपाल साहू उर्फ ​​गणेश की किराना दुकान पर रात 8 बजे के आसपास उसी क्षेत्र का पिंटू उर्फ ​​डोमन साहू नशे की हालत में आया और सामान मांगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

उसने एक जेड ब्लैक सिगरेट मांगी| जब धर्मपाल ने कहा कि उसकी दुकान में इस नाम की कोई सिगरेट नहीं है, तो डोमन ने उसे अपशब्द बोलने लगा और कहा कि दुकान में कोई सिगरेट नहीं है तो उसे दुकान बंद करने के लिए कहा और दुकान में सामान नष्ट करना शुरू कर दिया। हस्तक्षेप करने पर विवेक रावत के साथ भी गाली गलौच की गई। मामले की सामग्री के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारा 294, 427, 452, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है|