बीएसपी ठेकेदार से तालपूरी भिलाई में मारपीट......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: भिलाई ,तालपुरी के एक युवक ने बीएसपी ठेकेदार अनिल सुकुमारन को डंडे से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपित शराब के नशे में था और कुछ दिन पहले ठेकेदार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट से वह नाराज था। घायल अनिल सुखुमरन की रिपोर्ट के बाद भिलाई  नगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भदावि धारा 294, 323 और 506 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है|



एएसआई सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि तालपुरी बी ब्लॉक  डहेलिया 473 निवासी अनिल सुखुमरन बीएसपी में  ठेकेदार रह चुके हैं। कल शाम  तालपुरी ब्लॉक बी के मुख्य गेट के पास चौकीदार शत्रुघ्न सिन्हा के साथ बैठे थे तभी ब्लॉक बी निवासी रोबिन उर्फ ​​गोल्डी गेट के पास आकर मुझसे ये कहने  लगा की तुमने मेरी शिकायत दर्ज क्यों करवाई और गाली गलौज करने लगा हा है। घटना वक्त आरोपी शराब के नशे में था| उसने पास में मौजूद गार्ड का डंडा उठाया और अनिल को पीटना शुरू कर दिया । जिससे अनिल के सिर में काफी चोटे लगी है पुलिस के द्वारा मामले जाँच की जा रही है|