दुर्ग में विद्युत विभाग के इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग से जुड़े एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका शव विहार नर्सिंग कॉलोनी स्थित उनके घर में लटका हुआ मिला। मोहन नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद थी|

मोहन नगर पुलिस के मुताबिक, दुर्ग के कातुलबोर्ड  बिहार नर्सिंग कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय प्रतीक साहू सीएसपीडीसीएल रायपुर में जेई के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बुधवार को अपने घर में बिजली के पंखे में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा और जहां डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत करार दिया गया

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut