भिलाई की पत्रिका न्यूज़:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई भट्टी थाने के पास तेज रफ्तार सीमेंट ट्रक एक घर और दुकान में जा घुसा. बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक नियंत्रण से बाहर हो गया और एक घर से टकरा गया। बच्चों समेत पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। जो चमत्कारिक ढंग से बच निकला| घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
जानकारी के मुताबिक, घटना भिलाई के सेक्टर 3 में सुबह 6 बजे के आसपास हुई. यहां सीमेंट की बोरियां लेकर जा रहा एक ट्रक (क्रमांक सीजी 07 एडब्ल्यू 9840) पास की दुकान और घर में घुस गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और यह घटना घटित हो गयी|

.jpg)