भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में 1 लाख सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरने की बड़ी घोषणा की और 15 दिनों के लिए 5,500 मानक बोरा तेंदू पत्ता खरीदने का वादा किया। साथ ही भूमिहीन और गरीब श्रमिकों को प्रति वर्ष 10,000 रुपये भी देने की बात कही हैं।
आज छत्तीसगढ़ में धान की दो वर्ष की बकाया राशि का बोनस राशि का वितरण किया गया। इस बीच मुख्यमंत्री ने आज कुछ अहम घोषणाएं भी कीं. CM ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गारंटी के मुताबिक राज्य सरकार के द्वारा भूमिहीन गरीब मजदूरों को सालाना 10,000 करोड़ रुपये मुहैया कराया जायेगा |
हमने 100,000 सरकारी पदों को भरने और 15 दिनों तक 5500 मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदने की स्पष्ट प्रतिबद्धता जताई है।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है. अटल जी का जन्मदिन है. पूरा देश इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाता है। हम 15 साल के कार्यकाल के दौरान दो साल तक बोनस का भुगतान करने में असमर्थ रहे | हमने इसे प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत देने का वादा किया था।' 3700 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर किए गए. किसानों के खाते में राशि पहुंच गई।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

