भिलाई के सेक्टर 10 जोनल मार्केट के फोटो स्टूडियो में लगी आग......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सेक्टर 10 जोनल मार्केट में एक फोटोग्राफी स्टूडियो में आधी रात को भीषण आग लग गई. सुबह दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 10 मार्केट इलाके में गुरुवार रात को शुभम जयसवाल के फोटोग्राफी स्टूडियो में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दोपहर करीब सवा दो बजे जिला अग्निशमन दस्ता वहां पहुंचा. और कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। 

सूचना पाकर स्टूडियो मालिक शुभम जयसवाल भी मौके पर पहुंच गए। शुभम ने कहा कि स्टूडियो में 2-2 लाख  रुपये मूल्य के विभिन्न कैमरे हैं। स्टूडियो में रखे सभी उपकरणों के साथ-साथ वहां में रखी नकदी भी जलकर राख हो गई। घटना के बारे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आगजनी हुई कैसे लगी? स्टूडियो के संचालक रात में दुकान बंद कर घर जाने के बाद यह घटना हुई है|