भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग ,कोटा जिले की रहने वाली 10 साल की बच्ची घर से भागकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, फिर बस से रतनपुर पहुंची और इलाके में भटकती हुई मिली. एक भिखारी ने लड़की का भटकते देख लिया और उसे अपने घर ले गया।
अगले दिन भीख मांगने के बहाने वह बच्ची को जंगल में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। कई लोगों ने जब लड़की की हालत देखी तो उसे लेकर रतनपुर थाने पहुंचे। बच्ची के बयानों और मेडिकल सर्टिफिकेट के मुताबिक पुलिस ने इस भिखारी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
पुलिस के मुताबिक 10 साल की बच्ची कोटा जिले से भागकर बिलासपुर पहुंच गई. लड़की रेलवे स्टेशन पर थी और कुछ देर बाद अपने घर लौटने के लिए बस में चढ़ गई पर वह घर न जाकर रतनपुर पहुंच गई। रतनपुर में उसे एक भिकारी ने देखा और उसका पता पूछा।
लड़की अपने घर का पता सही से नहीं बता पाई, इसलिए भिखारी उसे अपने घर ले गया। लड़की सारी रात एक भिखारी के घर में रही। सुबह होने पर भिखारी बच्ची को भीख मांगने कर घर भेजने के बहाने रतनपुर जंगल में ले गया। जंगल में भिखारी ने लड़की पर बुरी नजर डाली और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया |
जिसके बाद लड़की की हालत बिगड़ गई और भिखारी मौके से भाग गया। कुछ ग्रामीणों ने लड़की को देखा और उसे रतनपुर जिला स्वास्थ्य केंद्र ले गए। 10 साल की इस बच्ची के साथ हुए इस अजीबोगरीब हरकत की जानकारी जब रतनपुर पुलिस को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गई. किसी तरह बच्ची के परिवार को ढूंढ लिया गया | परिवार ने भिखारी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है | रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

