भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देहरादून, बीए की एक छात्रा प्रेम प्रसंग के दौरान शादी से इंकार करने से इतनी दुखी हुई कि उसने खुद को जिंदा जला लिया। 12 दिन से लापता छात्रा का शव पुलिस को ऋषिकेश के जंगल में मिला है।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया और जरूरी सबूत जुटाए. पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज किया है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज में छात्रा को देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर ढालवाला जंगल की ओर जाते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने जंगल में खोजबीन की तो सड़क से करीब तीन सौ मीटर दूर जंगल में उसका शव जला हुआ मिला।
थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लगा । मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जिसमें शादी से इनकार करने पर लड़की ने यह कदम उठाया |
पिता की शिकायत के आधार पर गुमानीवाला, ऋषिकेश निवासी अर्जुन सिंह रावत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है। मृतक स्नातक प्रथम वर्ष का छात्रा था।
मुनिकीरेती पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब लापता छात्रा का जला हुआ शव मिलने पर आस पास के क्षेत्रो में हडकंप मच गया | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut


