भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई सुपेला पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376.4, 6 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है |
जानकारी के मुताबिक़ नाबालिग लड़की के पिता ने 4 दिसंबर को सुपेला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी |आरोपी शिवम चौहान उर्फ बिट्टू को बनारस से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है |
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
घटना के अनुसार आरोपी ने 13 साल की नाबालिग को शादी का झांसा दिया और यूपी में बनारस लेकर गया जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया | ठोस जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर लक्ष्मी नगर सुपेला निवासी शिवम चौहान को गिरफ्तार कर लिया व आगे की कार्यवाही की जा रही है |

