भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में अपहरण की खबर सामने आई है. पुरानी बस्ती थाने में एक मां ने अपनी 13 साल की बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस अब मामले को गंभीरता से ले रही है और धारा 363 के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग अपनी सहेली के साथ टिकटॉक/इंस्टाग्राम वीडियो बनाने के लिए भाठागांव गई थी। पर अभी तक घर नहीं लौटी है, नाते-रिश्तेदारों के यहां पता तलाश करने पर उसका पता नहीं चल सका है। सुप्रीम कोर्ट के गाईड लीन के अनुसार पुलिस ने लापता नाबालिग लड़की के संभावित अपहरण के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

