भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : काफी समय से महासमुंद जिले से बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन होता आ रहा है| इसी कड़ी में बाग़बहारा विकासखण्ड में दूसरे राज्य में मजदूरी करने जा रहे 15 लोगों को पुलिस ने रोका। सभी 15 श्रमिकों को उत्तर प्रदेश लाने ले जाने की व्यवस्था कर दी गई थी|
मजदूरों के पलायन की खबर सुनते ही पुलिस महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंची. मुखबिर के मुताबिक ट्रेन से रायपुर जा रहे 15 मजदूरों को पुलिस ने उतरवा लिया | पुलिस ने सभी 15 मजदूरों के लिए पहले खाना खिलवाया और फिर उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की.
1979 के अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिक अधिनियम के तहत श्रमिकों को परिवहन करने वाले ठेकेदारों को श्रमिकों की संख्या को पंजीयन करने की आवश्यकता होती है।
श्रमिकों को उनकी मजदूरी प्राप्त करने के लिए स्थानांतरण के स्थान की जानकारी भी श्रम मंत्रालय को प्रदान की जाती है। जिन 15 श्रमिकों को तेंदोबहांरा से रायपुर होते हुए यूपी शिफ्ट किया जाना था, उनके बारे में श्रम विभाग को कोई जानकारी नहीं थी। श्रम विभाग के अधिकारियों पर हमेशा इस दिशा में ध्यान न देने का आरोप लगता रहता है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

