हिरोईन बनाने का झांसा देकर 16 साल की नाबालिग के साथ गैंग रेप............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली से लगे गाजियाबाद के मोदीनगर जिले में 10वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं है और पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा |

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके की एक कॉलोनी रहवासी 10वीं क्लास की 16 साल की छात्रा की मुलाकात सोशल नेटवर्क पर अक्षय नाम के युवक से हुई. दोस्ती इतनी बढ़ी कि आरोपी दोस्त ने नाबालिग को हीरोइन बनाने का झांसा देकर अक्षय ने छात्रा को दिल्ली बुलाया, जहां उसका एक दोस्त पहले से मौजूद था। 

छात्रा का दावा है कि होटल में अक्षय और उसके दोस्त ने उसे नशा दिया और उसके साथ रेप किया. इसके अलावा पीड़िता के मुताबिक पिछले एक साल में उन दोनों ने उसका शारीरिक शोषण भी किया है|

इस दौरान अक्षय ने एक अन्य व्यक्ति को भी नाबालिग से मिलवाया और उसे बताया कि वह एक फिल्म बना रहा है। इसके बाद कथित निर्देशक ने उसके साथ बलात्कार किया | 

लगातार प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती बताई और परिजनों ने अक्षय समेत तीन लोगों के खिलाफ मोदीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

 इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अक्षय और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut