भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से 18 बार चाकू मारकर हत्या कर दी | मिडिया जानकारी के अनुसार दोनों में आपस में बनती नहीं थी |

कभी पैसों की वजह से तो कभी एक दूसरे पर अवैध संबंधों के शक की वजह से आये दिन पति - पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था |साथ ही पति शराब और जुए का भी आदी था | वह अक्सर अपनी पत्नी से जुआ खेलने के लिए पैसे की मांग किया करता था नहीं मिलने पर घर पर झगड़ा किया करता था |
डीसीपी वेस्ट राहुल राज ने बताया कि अमन साहू नाम के युवक ने ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. उसने कहा कि उसके जीजा ने ही उसकी बहन की हत्या की है|
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस ने फोरेंसिक टीम, फील्ड टीम और निगरानी टीम की सहायता से पता किया कि आरोपी कृष्णानगर में छिपा हुआ है. उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी पति ने बताया कि उसने पूरे प्लान के तहत हत्या की है. उसके दो बेटे हैं|दुर्भाग्यवश आरोपी का सबसे बड़ा बेटा गूंगा और बहरा है। आरोपी के मुताबिक, हत्या वाले दिन उसका सबसे छोटा बेटा स्कूल में था।
हालांकि, बड़ा बेटा घर पर ही था। उस दिन जब उसने अपनी पत्नी से पैसे मांगे तो दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिये. इसके बाद उन्होंने 18 बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। महिला चिल्लाती रही. लेकिन सबसे बड़ा बेटा गूंगा और बहरा था। इस कारण उसे अपनी माँ की चीख सुनाई नहीं दी।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
