भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई शहर के जामुल से चौंकाने वाली खबर आई। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की | इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और बाकी 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार जामूल थाना के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मी पारा एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इस जहर को खाने वालों में पति - पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. इस घटना में पिता और पुत्री की मौत हो गई. महिला और 1 बच्चे की स्थिति नाजुक है।
दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की मृतक हेमलाल वर्मा ने सर्दी -खांसी की दवाई खुद भी पी और पत्नी , बच्चो को भी पिलाया जिसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगी | कई लोगो का कहना है की हेमलाल ने बाबा का प्रसाद बताकर जहर अपने बच्चों और पत्नी को खिलाया |
जिसके बाद सभी को अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पिता और 14 साल बेटी की मौत हो गयी | इस घटना से क्षेत्र में सभी स्तब्ध है | पुलिस द्वारा जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

