2 साल से फरार NSUI नेता ने हत्या के मामले में किया सरेंडर, सरकार बदलते ही अपराधियों में खौफ का माहौल ,

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर तख्ता पलट  होते ही अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त हो जाता है। गैंगवार और हत्या के मामले में दो साल तक छुपे रहे एनएसयूआई नेता को हालात का एहसास हुआ और उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया|


जानकारी के मुताबिक, आरोपी खुद ही कोर्ट पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. हम आपको बताना चाहेंगे कि दो साल पहले हुई गैंगवार और हत्या के मुख्य आरोपी एनएसयूआई नेता वसीम खान ने सरेंडर कर दिया है. जैसे ही सरकार बदली, हत्या के आरोपी ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है

शहर के चर्चित तालापारा हत्याकांड के मुख्य आरोपी एनएसयूआई प्रदेश सचिव वसीम खान ने आज दोपहर सिविल लाइन थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद से आरोपी वसीम खान करीब दो साल तक फरार रहा था|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

गौरतलब है कि आरोपी एनएसयूआई नेता वसीम खान ने तत्कालीन सत्तारूढ़ दल के नेताओं का बचाव करने का आरोप था ,ससे यह संदेह पैदा हो रहा था कि पुलिस जानबूझकर वसीम खान को गिरफ्तार करने में विफल रही। लेकिन कांग्रेस सरकार के पतन के साथ ही उससे जुड़े आपराधिक नेताओं में खलबली मच गई।