जानकारी के अनुसार २३ दिसम्बर की रात न्यू शांति नगर रहवासी कारोबारी दीपक गाईन के घर काम कर चुकी भूतपूर्व मेड ही चोर निकली|
जिसने अपने पति के साथ मिलकर बहुत ही शातिराना तरीके से घटना को अंजाम दिया था|दोनों पति पत्नी ने कुछ महीने पहले ही शादी की थी | जो की पहले उसकी रिश्ते में भाभी लगती थी
जिसके बाद आरोपी किसी केस में जेल चला गया। वहां से छूटने के बाद उसने अपनी पत्नी को चोरी की ट्रेनिंग दी।
इस बीच उसकी पत्नी कारोबारी के घर मेड का काम कर रही थी |उसने कारोबारी के पास पैसे होने की बात की उसके बाद प्रॉपर्टी डीलर के घर से गहने-जेवरात समेत करीब 20 लाख की चोरी को अंजाम दिया।
घटना के दिन इन लोगो ने चोरी के बाद वहां के सारे CCTV कैमरे को जला दिया था|पर पुलिस ने पुरे इलाके की CCTV छानबीन की तब आरोपियों का सुराग पता चल पाया|
जिसमे आरोपियों को पहचान लिया गया की ये कारोबारी की मेड थी जिसका नाम बिंदिया था व युवक उसका पति अविनाश था |
घटना के बाद दोनों कांकेर भाग गए और चोरी के पैसो से सोफ,फ्रिज,अलमारी सहित जेवर खरीद लिए थे |जिसके बाद आरोपियों को कांकेर के घर पर पुलिस ने धर पकड़ा और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|

