भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार की नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े बीच सड़क पर लोगों की हत्या कर देते हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के नवादा में सामने आया, जहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई|
जानकारी के मुताबिक, नवादा के केएलएस कॉलेज के पास बीच सड़क पर 21 साल के राहुल कुमार की 35 बार चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस पूरे समय जनता इस हत्या पर नजर रखती रही. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है |
राहुल की हत्या से पहले उसकी आंखों में मिर्च डाली गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई. बताया गया कि राहुल के परिचित एक युवक ने उसे फोन कर बुलाया। इसके बाद राहुल केएलएस कॉलेज पहुंचे. राहुल के हत्यारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
जैसे ही वह वहां पहुंचा तो आरोपियों ने राहुल के आँख में मिर्च दाल दी। मिर्च से परेशान राहुल पर चाकू से हमला किया गया और उसकी तुरंत मौत हो गई. राहुल की बहन प्रीति ने मीडिया को बताया कि कॉल आने के 15 मिनट बाद राहुल घर से निकल गया. राहुल की मां सावित्री देवी नवादा पुलिस विभाग में कांस्टेबल हैं।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। मृतक राहुल पर चाकू से कई वार किए गए थे. पुलिस का कहना है कि वे संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने शव की जांच की और उसे पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है |

