छ.ग सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का आदेश जारी किया...........

भिलाई की पत्रिका  न्यूज़ : छ.ग सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का आदेश जारी किया गया है| दरअसल, जब से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि बीजेपी प्रति हेक्टेयर 21 क्विंटल धान की खरीदारी कब शुरू करेगी. अब बीजेपी ने अपना वादा पूरा कर दिया है. यह आदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जारी किया है|



डिप्टी सीएम अरुण साव ने आदेश की कॉपी कॉपी X प्रकाशित की| सारे वादे निभाएँगे..! हम सब मिलकर सुग्घर छत्तीसगढ़ बनाएंगे | इस बार खरीफ 2023-24 में छत्तीसगढ़ के साथी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।

 राज्य शासन के निर्देशानुसार 21 क्विंटल धान का क्रय आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में नागरिक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी जिला आयुक्तों और कलेक्टरों को आदेश को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है. पहले 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के दाम पर धान खरीदा जाता था | 

हालांकि, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद का आदेश अभी जारी नहीं हुआ है। खाद्य मंत्रालय के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने जारी आदेश में लिखा है कि जो किसान पहले समर्थन मूल्य पर धान बेच रहे थे, उन्हें भी 21 क्विंटल के अनुमन्य मूल्य पर धान बेचने की अनुमति होगी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut