टीआई सोनल ग्वाला ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोई पीडीएस चावल का भंडारण कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उस स्थान पर पहुंची जहां एक ऑल्टो वैन में भारी मात्रा में चावल लादा जा रहा था|
इस मामले में दीपक अग्रवाल से पूछताछ की गई. वाहन से 24 बोरा पीडीएस (सोसाइटी का चांवल ) चावल बरामद किया गया। पुलिस ने पीडीएस चावल को जांच के लिए खाद्य विभाग को सौंप दिया है। पुलिस पहले भी कई बार पीडीएस चावल ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर चुकी है. लेकिन हर बार मामला खाद्य विभाग के पास जाने पर पुलिस की कार्रवाई कमजोर हो जाती है।
बता दे की पीडीएस से प्राप्त चांवल गरीबी रेखा में आने वाले हितग्राहियो को शासन के द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली राशन की सुविधा है | जो कई पीडीएस सोसाइटी व व्यापारियों की मिलीभगत से इसकी कालाबाजारी की जाती है |

