छ.ग बीजेपी सरकार अपना पहला वादा पूरा करने की ओर , 25 दिसंबर को किसानो को दिये जायेंगे 2 साल का बोनस......

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजेपी के द्वारा दो साल का बोनस 25 दिसंबर को किसानों के खाते में डाला जाएगा। इस तरह बीजेपी अपना पहला वादा पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, की मुख्यमंत्री के रूप में हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि 'मोदी की गारंटी' के तहत लोगों से किए गए सभी वादे पूरे हों जो हमने चुनाव घोषणापत्र में किए थे।



हमें यही करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना भी हमारी योजना का अहम हिस्सा है जिसमे इस योजना के लिए 18 लाख घरों की मंजूरी की जरूरत है। 25 दिसंबर को अटलजी का जन्मदिन है और इस दिन राज्य के सभी किसानों को दो साल का बोनस दिया जाएगा।

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया| इसी तरह बीजेपी अध्यक्ष छगन मूंदड़ा ने भी साय को सीएम बनने पर बधाई दी|

उन्होंने विष्णुदेव साय को फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दिए| आपको बता दें कि बीजेपी विधायक दल ने विष्णदेव  साय को अपना नेता चुना है. अब से वह मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।