भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सरकारी अधिकारी की बेटी से रेप का हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है. तीनों आरोपियों ने 25 किलोमीटर तक चलती कार में छात्रा से रेप किया और उसे पीटते रहे और अश्लील वीडियो बनाते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी कानो कान खबर तक नहीं लगी. इस दौरान कार कई पुलिस स्टेशनों से होकर गुजरी. लड़की चिल्लाती रही, लेकिन कार में लाऊड म्यूजिक के कारण उसकी आवाज़ को कोई सुन नहीं पाया |
आरोपी कई बार छात्रा के साथ कार में यहाँ वहां घूमते रहे |। इस दौरान आरोपी कुछ खाने के लिए एक जगह रुके। तभी छात्रा ने मौका पाकर पहले अपनी सहेली को फोन किया, लेकिन वह बात नहीं कर सकी। इसके बाद छात्रा ने अपनी लोकेशन भेजी, लेकिन उसकी सहेली इसे समझ नहीं पाई। अगर वह समय रहते समझ जाती और पीड़िता के माता-पिता और पुलिस को सूचित करती तो घटना को टाला जा सकता था।
तीनो आरोपी सत्यम, सुहैल और असलम है जिसमे सत्यम उस अस्पताल के सामने चाय की दुकान लगाता है जहां लड़की का इलाज चल रहा था। तीनों ने किसी बहाने से छात्रा का अपहरण कर लिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान तीनों गांजे का सेवन करते रहे।बताया जा रहा है लड़की ने अपना मोबाइल चार्जिंग करने के लिए अपने कार ड्राईवर को दिया था उसके बाद ड्राईवर ने उसे ये कहा की उसने मोबाइल को अम्बुलेंस में चार्ज में लगाया है| अब वो अम्बुलेंस जा चुकी है व मोबाइल भी उसी में है इसके बाद उसने योजना बना कर कार में लड़की को बैठकर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया जिसके बाद उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

