रायपुर से विशाखापट्टनम निर्माणाधीन भारतमाला प्रोजेक्ट हादसे में 2 लोगो की मौत.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से विशाखापट्टनम निर्माणाधीन भारतमाला प्रोजेक्ट में हादसे में दो लोगो की मौत. दो हादसों में एक चालक और एक मजदूर की मौत हुई है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

मिडिया जानकारी के मुताबिक, दुगली थाना क्षेत्र के पालवाड़ी में निर्माण कार्य के दौरान पोकलैंड पलटने से ड्राइवर की दबकर मौत हो गई। दूसरी घटना केरेगाँव थाना क्षेत्र में घटी जब सेंट्रिंग ढहने से एक मजदूर दब गया और उसकी भी मौत हो गई |

बता दे की भारतमाला परियोजना भारत में बड़ी और चौड़ी सड़कें और राजमार्ग बनाने की केंद्र सरकार की परियोजना है। इस परियोजना के तहत केंद्र सरकार पूरे भारत में एक मजबूत राजमार्ग नेटवर्क बनाने की योजना बना रही है।

यह राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी राजमार्ग निर्माण परियोजना है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut