भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कबीरधाम जिले में मानव तस्करी का मामला सामने आया है. जब आप लड़की के साथ हुए हादसे के बारे में सुनेंगे तो आपके भी दंग रह जाएंगे. कवर्धा की एक आदिवासी लड़की को नौकरी ढूंढने के बहाने उसके ही मामा की बेटी ने दिल्ली बुलाया |
और वहां एक डॉक्टर को 2 लाख रुपये में बेच दिया व बाद आरोपी डॉक्टर ने लड़की से शादी कर ली और शादी के बाद उसके पति और ससुर उसके साथ लगातार बलात्कार करते रहे। इस दौरान वह किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची। इसके बाद लड़की ने कुकदूर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। इस मामले में पुलिस ने धारा 363, 366, 176, 370 और 376 के तहत अपराध दर्ज किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता को उसके मामा की बेटी ने करीब पांच साल पहले दिसंबर 2018 में काम के बहाने दिल्ली बुलाया था. वह दो साल तक दिल्ली में मजदूरी करती रही।
इसी बीच उसने अपने मामा की बेटी से वापस गर लौटने की इच्छा जताई, जिसके साथ वह दिल्ली गई थी। पता चला कि उसने उसे दो लाख रुपये में बेच दिया और उसे घर लौटने से रोकने के लिए खरीदार ने लड़की से शादी कर ली.
लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, शादी के बाद आरोपी युवक और उसके पिता दोनों ने लड़की के साथ अनाचार किया. इससे तंग आकर वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और छत्तीसगढ़ पहुंच गई।
जब उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो कुकदूर थाने में भी उसकी बात नहीं सुनी गई. मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

