भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के कोतवाली थाना अंतर्गत शिव पारा में कल शाम एक सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला कर दो आरोपी फरार हो गये. घायल युवक की पहचान महेंद्र धीमर उर्फ लल्ला (25) के रूप में की गयी है।
चाकू के हमले से उसके पेट में गंभीर चोटें आईं जिससे गंभीर रूप से युवक घायल हो गया और उसे ओम कॉम्प्लेक्स स्थित गंगोत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अटकले लगायी जा रही है की पुरानी रंजिश के कारण युवक पर हमला किया गया हो |सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों को खुलासा हो पायेगा |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

