भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई-3 थाने में अवैध शराब परिवहन करते एक तस्कर पकड़ा गया। आरोपियों के पास से कुल 74 पौवा शराब जब्त की गई। इस मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर ली है. आरोपी पर विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर अदालत के आदेश से जेल भेज दिया गया है |
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर दो लोग बाईक से अवैध शराब ले जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी और सिरसा चौक गेट के पास मोटरसाइकिल रोककर पूछताछ की और तलाशी ली और फिर भिलाई बाजार चौक निवासी इतवारी ढीमर (33) और महेश ढीमर (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया और कब्जे से 74 पौबा शराब जब्त की है जिसकी कीमत 9,620 रुपये आंकी गयी है |

