भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेप के आरोपी को चप्पलों से पीटा गया और कटोरे से पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया. इसके अलावा रेप के आरोपी ने महिला के पैर भी छुए|साथ ही आरोपी से दुष्कर्म के बदले दो लाख रुपये देना स्वीकार करवाया गया| पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया था जो की अब सोशल मिडिया में वायरल हो गया है |
रजपुरा थाना क्षेत्र में युवक महिला को डरा-धमका कर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। 9 दिसंबर को जब महिला अपने घर से निकल रही थी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दुष्कर्मी के खिलाफ मुकदमा दायर किया। दुष्कर्म के आरोपी की ओर से गुन्नौर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें रेप पीड़िता और उसके परिवार पर बंधक बनाकर रखने, पीटने और पेशाब पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है| पुलिस द्वारा जांच की जा रही है |
इस संदर्भ में पुलिस ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वायरल वीडियो में एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर चप्पल से पीटा जा रहा है. फिर उसे बिस्तर पर बैठाया और एक कटोरे में पेशाब पिलाया जा रहा है इसके अलावा पास में खड़ी एक महिला का पैर भी छुवाये गये।
उन्होंने दुष्कर्म के लिए 2 लाख रुपये की भी
मांग की। रेप की घटना 30 नवंबर की बताई जा रही है. ऑनलाइन पोस्ट किए गए इस वीडियो
में आरोपी शख्स कहता है कि महिला गर्भवती हो गयी है और वह उसे गर्भपात के लिए
डॉक्टर के पास ले जा रहा है| जहां महिला के परिवार वालो ने उसे पकड़
लिया | और घर के कमरे में बंद कर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया |

