भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा. पुलिस ने इलाके में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया. कोतवाली पुलिस को लंबे समय से घुघरी अटल आवास में अवैध देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी और जिस पर पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है.
जानकारी के मुताबिक, यह देह व्यापार घुघरी अटल आवास के एक निर्माणाधीन मकान में होता था, जहां छापेमारी के दौरान कोतवाली पुलिस ने राहुल लहरें नामक युवक को मौके से गिरफ्तार किया और तीन अलग-अलग कमरों से तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया.
इनमें से एक महिला रायपुर और दो बिलासपुर की बताई जा रही हैं। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद महिलाओं को सखी सेंटर भेज दिया.
कोतवाली थाना अधीक्षक एम.बी. पटेल के अनुसार. छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिस आरोपी युवक राहुल पटेल को हिरासत में लिया था, उस पर महिला सप्लाई करने का आरोप है और फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है. उससे पूछताछ की जा रही है|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

