रायपुर में उड़ीसा से तस्करी के लिए एंबुलेंस में लाये गए 364 किलो गांजे को पुलिस ने पकड़ा...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में एक मामला सामने आया है। यहां एंबुलेंस से गांजा पहुंचाया जा रहा था |सभी राहगीरों ने एम्बुलेंस को रास्ता दे दिया क्योंकि उन्हें लगा कि यह कोई मरीज है। लेकिन ट्रांसफर के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया. हम बात कर रहे हैं आजाद चौक थाने की।



जानकारी के मुताबिक ओडिशा से तस्कर छत्तीसगढ़ में गांजा सप्लाई करने पहुंचे थे. बिल्कुल अलग अंदाज में मरीज की जगह एंबुलेंस स्ट्रेचर पर गांजा लाया गया. लेकिन आखिरकार रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया.

आजाद चौक क्षेत्र के सीएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि डूमर तालाब चाणक्य स्कूल मोड़ पर एंबुलेंस खड़ी थी। यहां मुखबिरों से एंबुलेंस में कुछ संदिग्ध होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एम्बुलेंस में बैठे ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन भाग गये.

जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें भूरे बैग में लिपटे 72 पैकेज मिले, जिनमें 364 किलोग्राम गांजा था। ड्राइवर का नाम सूरज खूंटे सारंगढ़ बिलाईगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने चालक से पूछताछ कर जांच की। बरामद 364 किलो गांजा की कीमत 36 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर ली. और उन्होंने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut