उबलते हुए खीर में गिरा कक्षा 3 री का बच्चा , स्कूल में मध्याहन भोजन के दौरान हुआ हादसा , शिक्षको ने अस्पताल के बजाय बच्चे को घर भेजा......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर के तोरवा जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय, दोमुहानी में कक्षा तीन का एक छात्र दोपहर के भोजन के लिए तैयार की जा रही खौलती खीर में गिर गया। इससे वह काफी झुलस गया। टीचर ने छात्र को अस्पताल ले जाने की जगह घर भेज दिया। 



नतीजा यह हुआ कि उनकी हालत बिगड़ने लगी |घटना के बाद परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा किया. इसके बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया और भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में दोपहर के भोजन के लिए खीर बनाई जा रही थी। भोजन तैयार होने के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संचालक को इसकी जानकारी दी।

हेड मास्टर ने सभी बच्चों से खाने के लिए कहा, तो वे सभी एक साथ भोजन कक्ष में आये। बच्चे गर्म खीर के बर्तन के चारों ओर खड़े थे। इसी दौरान कक्षा तीन का छात्र नौ वर्षीय आदित्य कुमार धीरज अंदर गिर गया। महिलाओं ने उसे उठाया, लेकिन छात्र काफी झुलस गया था। वह दर्द करह रहा था | 

शिक्षकों ने उसे अस्पताल भेजने के बजाय घर भेज दिया। मामला सामने आने पर परिजनों के साथ ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा किया. इसके बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|  link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut