छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को बारिश होने की संभावना दिखेगा चक्रवात का असर.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर से छत्तीसगढ में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रविवार, 3 दिसंबर से राज्य में बारिश की संभावना है। खासकर बस्तर क्षेत्र में 3, 4 और 5 दिसंबर को जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। 4, 5 और 6 दिसंबर को बारिश की संभावना इसी तरह सरगुजा संभाग में भी 5 और 6 दिसंबर को बारिश हो सकती है।


मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बादल छाने की संभावना है. इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रविवार से राज्य में बारिश शुरू होने की उम्मीद है|

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण अभी कड़ाके की ठंड  का प्रारम्भ नहीं हुआ है| हालाँकि, रात और सुबह के समय ग्रामीण इलाकों और शहर के बाहरी इलाकों में काफी ठंड रहने लगी है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut