मुखबधिर नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने किया रेप , 3 दिन से लगातार दे रहा था घटना को अंजाम , इशारे से पीड़िता ने बताई आपबीती.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र.,शहडोल के एक इलाके में एक मूक बधिर लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया था. घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की है|

आरोपी युवक पड़ोसी है और पास में ही रहने वाली 17 साल की मूक-बधिर लड़की के साथ कुकर्म किया| हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है|

पुलिस के मुताबिक, 17 साल की लड़की ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया|

 जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने लड़की के साथ दो से तीन दिनों तक लगातार रेप कर रहा था |आरोपी कल रात भी पीड़िता के घर पहुंचा और फिर वही चीजे दोहराना चाहता था|

इसके बाद लड़की ने इशारों में अपने परिजनों को पूरी कहानी बयां की |आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut