नशे में गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने 4 को रौंदा 1 की मौत , तीन गंभीर रूप से घायल.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर  ,प्रदेश में तेज गति वाहन लोगो की जीवन लीला समाप्त कर रही है जिसमे कल रात नशे में धुत ड्राइवर ने चार लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी | इस हृदयविदारक घटना में एक युवक की तत्काल मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है| यह हादसा कोनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत क्षेत्र में घटित हुआ है |



जानकारी के मुताबिक देर रात कोनी थाना क्षेत्र के बिलासाताल के पास चार युवक खड़े थे. इसी दौरान वे सभी एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गये|

 इस हादसे से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि बाकी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है | हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया |

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut