4 और 5 साल की दो बच्चियों के साथ स्कूल वैन के ड्राइवरों ने की हैवानियत , एक बच्ची की हालत नाजुक....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के सीहोर में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम नाबालिग बच्चियों से हैवानियत का मामला सामने आया है| 



इलाके की दो छोटी बच्चियां स्कूल वैन चालकों के दरिंदगी का शिकार बनी। घटना सीहोर  के भेरूंदा और श्यामपुर थाने की है. इन घटनाओं के बाद लोगों में गुस्से का माहौल है. सीहोर के स्कूलों में अब छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। 

सीहोर में दो अलग-अलग मामले सामने आए जहां स्कूल चालकों ने 5 और 4 साल की बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया |जिनमे एक मामले में, पांच साल की एक मासूम बच्ची को शिकार बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया । जिसके बाद बच्ची हालत गंभीर बनी हुई है व उसका इलाज जारी है|

दूसरा मामला सीहोर के बेरंड में सामने आया। जब एक 4 वर्षीय नाबालिग बच्ची पहली कक्षा की छात्रा थी, स्कूल वैन से स्कूल से घर जा रही थी, तो रास्ते में ड्राइवर ने उससे छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी जैसे ही बच्ची के परिजनों को लगी तो उन्होंने सीहोर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई. दर्ज कराई।

हालांकि, दोनों मामलों में पुलिस ने स्कूल बस ड्राइवर के खिलाफ रेप एक्ट और POCSO की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है |