घर पर चला रहे थे जिस्म्फरोशी का धंधा, 4 लोग गिरफ्तार...............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के जगदलला इलाके में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है| पुलिस ने घर की तलाशी ली और दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक युवक नागपुर में निवास करता है|

                          

पुलिस को सूचना मिली थी उक्त मकान में इस तरह का अवैध धंधा संचालित हो रहा है | जिसके बाद पुलिस ने अपनी टीम के साथ वहां छापेमारी की तब वहाँ पर कमरे से प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद हुईं। चंपा पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी के पास से 4,000 रूपये नकद, दो मोटर साइकिलें और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने संदिग्ध को कानूनी कार्रवाई के साथ जेल भेज दिया।