दुर्ग यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा बस चालको , एम्बुलेंस व अन्य वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 45300 रूपये अर्थदंड वसूला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यातायात पुलिस दुर्ग व प्रशासन के द्वारा दुर्ग क्षेत्र के कई जगहों पर चालानी कार्यवाही की गयी |

जिनमे बिना फिटनेस , परमिट , वर्दी , टैक्स , बीमा तथा यातायात नियमों का पालन ना करने वाले बस चालको , एम्बुलेंस व अन्य वाहनों पर यातायात पुलिस एवम परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमो का पालन ना करने वाले बस चालको पर सयुंक्त कार्यवाही की गई।

गौरतलब है की कुछ दिन पूर्व ही बस व ऑटो चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई थी एवम मीटिंग लेकर यातायात नियमो को लेकर समझाईश भी दी गई थी। इसके बावजूद चालको के द्वारा इसका उलंघन किया जा रहा था |


यातायात पुलिस द्वारा 57 बस मालिको पर मोटर विहकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुऐ 45300 रुपए अर्थदंड वसूल कर पुनरावृति न करने की सलाह दी |