ससुराल पहुँचने से पहले ही दुल्हन की मौत, शादी के बाद बिदाई कराकर घर लौट रहे थे सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन सहित 5 की मौत.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर - चांपा ,इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ से अकलतरा की ओर जा रही कार को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।



घटना पकरिया-झूलान गांव की है, जहां दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे बारातियों से भरी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में हल्की सी आग लग गई, लेकिन समय रहते उसे बुझा लिया गया।

इस भयानक घटना की खबर मिलते ही दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में खुशी का माहौल गम में बदल गया. जहां कल तक शहनाई की गूंज और रिश्तेदारों की चहल-पहल सुनाई दे रही थी, वहां कुछ घंटों बाद सन्नाटा छा गया। 

बलौदा निवासी शुभम सोनी और शिवरीनारायण निवासी नेहा शनिवार शाम शादी के बंधन में बंध गए। रविवार सुबह शुभम अपनी दुल्हन को विदा कराकर कार से घर लौट रहे थे । कार में दूल्हा-दुल्हन के अलावा परिवार के तीन अन्य सदस्य भी थे।

सुबह करीब पांच बजे पकरिया जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

जब लोगों ने टक्कर की आवाज सुनी तो वे घटनास्थल की ओर दौड़े और कार में फंसे घायलों को बचाने की कोशिश की. इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जो सभी को स्थानीय चिकित्सा केंद्र ले गई। डॉक्टरों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया।