भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा निकालेंगे. यह यात्रा छत्तीसगढ़ की पांच लोकसभा सीटों रायगढ़, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा से होते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी से होते हुए आगे बढ़ते जायेगी | हालाँकि, यात्रा का फाइनल रोड मैप आना अभी बाकी है | यह यात्रा प्रदेश में ओडिशा से होते हुए रायगढ़ पहुंचेगी।
छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से केवल 2 सीटें कांग्रेस की हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इस दौरे के बाद राज्य में कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़ेगी.
राहुल गांधी की यह छत्तीसगढ़ में पहली यात्रा दौरा होगा. इस साल की शुरुआत में राहुल गांधी ने इस साल दो बार भारत जोड़ो यात्रा किया था | लेकिन यह दौरा मध्य प्रदेश से आगे बढ़ गया और छत्तीसगढ़ तक नहीं पहुंच पाया. इस बार यात्रा राज्य की पांच लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी.
भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर में शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी | इस अवधि के दौरान, यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस और पैदल 6,200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा भी निकालेगी.
यह मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरता है और महाराष्ट्र में समाप्त होगी |

