ज्वेलर्स कारोबारी को चाकू मारकर 60 लाख के जेवर की लूट, सोने से भरा बैग लेकर घर जा रहे थे कारोबारी , आरोपी फरार........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ ,शहर में लूट के इरादे से ज्वेलर्स को चाकू मारकर ६० लाख रूपये के सोने के गहने लेकर आरोपी भाग गए | घायल कारोबारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है | पुलिस घटना की जांच कर रही है|



घटना शुक्रवार सुबह रेलवे कॉलोनी में काली मंदिर के पास हुई। प्रदीप कुमार सोनी सोने के आभूषण लेकर कोलकाता से बसंती कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। पीसी ज्वेलरी के प्रदीप सोनी आजाद हिंद एक्सप्रेस से राउरकेला के पुराने टैक्सी स्टैंड पहुंचे।

यह घटना तब हुई जब वह स्टोर के एक अन्य कर्मचारी के साथ एक बैग में पैसे लेकर स्कूटर से बसंती कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। रेलवे कॉलोनी में काली मंदिर के पास तीन लोगों ने उसे रोका और चाकू मारकर घायल कर दिया । 

इसके बाद उन्होंने सोने से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस की जांच में जुट चुकी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut