भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में एक प्रेमी जोड़े की लाश खेत में मिली. शव मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया | लाश 4-5 दिन पुरानी है. इस सूचना पाते ही पुलिस द्वारा मामले जांच शुरू कर दी गयी है |
उपरोक्त घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी युगल फिंगेश्वर निवासी कुंती यादव और सागर वर्मा हैं. दोनों पिछले सात महीने से लापता बताए जा रहे हैं। दोनों के शव राजिम रोड पर एक खेत में पड़े हुए थे।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गयी. माना जा रहा है कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की होगी| मिली जानकारी के मुताबिक कुंती शादीशुदा थी और मई से लापता थी. जबकि युवक सागर की शादी नहीं हुई थी, दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध थे| इसके बाद दोनों परिवारों ने अभनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है| अभी तक पुलिस के हाथ अभी तक कोइ स्पष्ट जानकारी नहीं लगी है |

