सट्टेबाज ने पैसो के लेनदेन में युवक को किया प्रताड़ित , तंग आकर युवक ने किया सुसाइड , 78 लाख रूपये पुलिस ने किया फ्रीज........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :वाराणसी में एक युवक को प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में  सट्टेबाज को पीपुल्स कमिश्नरेट के लोहता पुलिस विभाग की पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी मंडुआढ़ी थाना क्षेत्र के मढ़ौली निवासी सौरभ शरण के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किए। 


इसके अलावा बैंक में जमा 78 लाख  रुपये फ्रीज कर दिए गए है | घटना की जानकारी बुधवार को वरुणा जोन  डीसीपी अमित कुमार ने दी।

मामले के अनुसार लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता निवासी शिल्पी देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि उसके पति रणविजय सिंह को ऑनलाइन सट्टा एप आपरेटर सौरभ शरण अक्सर परेशान करता था इसके बाद उसके पति ने रविवार देर रात अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 महिला की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के लिए उकसाने समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut 

डीसीपी अमित कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति रणविजय सिंह ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी और एक सुसाइड नोट भी सौंपा था जिसमे जांच के दौरान, यह पाया गया कि बैंक अकाउंट में लेनदेन और कुछ नकद लेनदेन हुए थे।