क्रिसमस डे पर पुलिस रेड में गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक हालत में मिले 7 प्रेमी जोड़े.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के आगरा में क्रिसमस से पहले रविवार शाम को सिकंदरा पुलिस ने हाईवे स्थित गंगा गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी. मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से सात जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया|

इन जोड़ों ने घंटे के हिसाब से कमरे किराए पर लिए। पुलिस सभी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। लड़कियाँ हाथ जोड़कर रोने लगीं। उन्होंने यह कहते हुए की उनका करियर बर्बाद हो जायेगा| 

हालाँकि, पुलिस जांच में वेश्यावृत्ति का कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद लड़कियों के परिवार को सतर्क किया गया और घटना की सूचना देकर परिजनों को पुलिस स्टेशन में बुलाया गया |

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए होटल के कमरे घंटे के हिसाब से बुक किए जा रहे हैं. सिकंदरा एरिया में होटल और गेस्टहाउस काफी बदनाम हैं। 

प्रति घंटा कमरा किराये के मामले पर अब तक कई बार कार्यवाही किए गए हैं। ऐसी कई गेस्ट हॉउस ऐसे हैं जो ID प्रूफ भी स्वीकार नहीं करती हैं। सिटी डीसीपी सूरज कुमार राय ने कहा कि एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने रविवार शाम को गंगा गेस्ट हाउस में छापेमारी की।

पुलिस हमले के दौरान युवक-युवती कमरे से भागने लगे. इस दौरान सात जोड़े कमरे आपत्तिजनक  स्थिति में पकड़े गए |

पुलिस ने होटल से सात युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे प्रेमी युगल हैं। गेस्ट हाउस में कमरे चौबीस घंटे उपलब्ध थे। पुलिस ने लड़कियों के परिवार से संपर्क किया और उन्हें बेटे बेटियों को समझाइश देने का निर्देश दिया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut