भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज सुबह जगदलपुर शहर के पास धुर गुडा स्थित प्रयास बोर्डिंग स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक यह छात्र सुबह उठकर शौचालय गया और वहाँ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
छात्र के पिता ने बताया कि मृतक पढ़ाई में बहुत ही अच्छा था |वह छुट्टियों में घर पर भी पढ़ाई ही किया करता था और जल्द से जल्द कुछ करना चाहता था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की पढाई के तनाव के चलते उसने ऐसा किया होगा | पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

