चलती ट्रेन में लड़की के साथ AC कोच के बाथरूम में हुआ बलात्कार , डर के कारण आरोपी ने खुद को किया बाथरूम में लॉक , पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किया गिरफ्तार.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश में एक सनसनीखेज रेप का मामला सामने आया है. जहां पर AC कोच ट्रेन में सफ़र  कर रही एक युवती पर वाशरूम जाते समय एक युवक ने हमला कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, लड़की रविवार शाम कटनी से उचहरा तक मेमू ट्रेन में सफर कर रही थी और जब ट्रेन कटनी से कुछ ही दूरी पर पकरिया रेलवे स्टेशन पहुंची तो लड़की वातानुकूलित कोच में टॉयलेट करने चली गई|



 इसी बीच पंकज कुशवाह नाम का युवक ट्रेन में चढ़ा और टॉयलेट में घुसकर टॉयलेट का दरवाजा बंद कर दिया और लड़की को पीटना शुरू कर दिया. इसके अलावा आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही ट्रेन सतना स्टेशन पहुंची, लड़की ने टॉयलेट का दरवाजा खोलने के लिए जोर जोर से चिल्लाकर बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और जब वह सतना स्टेशन पहुंची तो उसने जीआरपी पुलिस को पूरी घटना बताई।

इस संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करने में सफल हो पाती तब तक  मेमू ट्रेन सतना स्टेशन से निकल चुकी थी. सतना जीआरपी पुलिस ने स्टेशन मास्टर से बात की और यह सुनिश्चित किया कि ट्रेन को निकटतम स्टेशन पर रोका जाए और जीआरपी और आरपीएफ की टीम कैमा स्टेशन पहुंची। लेकिन डर के मारे आरोपी ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर लिया था । इस बीच पुलिस ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की|

 लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला. ट्रेन का समय हो गया था इसलिए ट्रेन कैमा स्टेशन से रवाना हो गई, रीवा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया गया और पुलिस ने आरोपी को बाहर निकालने के बाद उसे हिरासत में ले लिया| 

फिलहाल सतना पुलिस ने आरोपी को कटनी जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया है और कटनी जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| बता दें की  आरोपी युवक का नाम पंकज कुशवाह (निवासी कमासिन, बांदा, उत्तर प्रदेश) है । आरोपी को रीवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर कटनी जीआरपी को सौंप दिया गया। कटनी जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut