बिलासपुर में बनेगा प्रदेश का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, BCCI ने दी मंजूरी........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग में प्रदेश का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने वाला है | यह स्टेडियम बिलासपुर में बनाया जा रहा है. इस संबंध में बीसीसीआई ने राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के प्रस्ताव पर सहमति जताकर अपनी मंजूरी दे दी है |क्रिकेट एसोसिएशन को स्टेडियम के लिए जगह ढूंढने का काम सौंपा गया था। खास बात यह है कि यह प्रदेश का पहला बीसीसीआई स्टेडियम होगा।

मैदान और उसके पवेलियन अन्य सुविधाओं के लिए कम से कम 15-20 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। तो राज्य स्तरीय, रणजी स्तरीय, टी-20 और टेस्ट मैच हो सकते हैं. मैदान की सीमा 80-85 मीटर तक रखी जाएगी । खेल के प्रारूप के हिसाब से , मैदान की सीमाएँ बड़ी और छोटी की जाएगी | 

ठीक वैसे ही जैसे किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होती हैं। फिलहाल जिला प्रशासन ने 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में भूमि की तलाश में जुट गया है. स्वामित्व मिलते ही स्टेडियम का निर्माण और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut