जान पहचान का फायदा उठाकर स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण व दुष्कर्म......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पत्थलगांव में छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म की घटना प्रकश में आई है| जहां परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता को आरोपी युवक के कब्जे से छुड़ाया और गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से जेल भेज दिया|जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव थाने के सारसमार गांव के 27 वर्षीय श्यामलाल सोनी पर इस किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था|


पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़िता को उसके चंगुल से मुक्त कराया गया | पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि पीड़िता के साथ यौन शोषण किया गया था. एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि नाबालिग के पिता और आरोपी कुछ दिन पहले तक साप्ताहिक बाजार में अपनी मनिहारी की दुकान चलाते थे. इस दौरान, आरोपित ने पीड़िता के घर आना-जाना शुरू कर दिया और दोनों एक-दूसरे के मध्य परिचय बढ़ा| घटना वाले दिन पीड़िता स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी|

इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने गांव ले गया। पीड़िता के रिश्तेदारों का दावा है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। फिर वे पीड़ित को जबरन अपने घर ले गए और उसे वहां बंद कर दिया। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर  पत्थलगांव पुलिस ने लापता किशोरी को आरोपी के घर से उठाकर उसके परिजनों को सौंप दिया| पत्थलगांव  एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि श्याम सोनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 363, 376 और 366 के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर  लिया है|